फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No electricity in Omaxe City for 40 hours, troubled people expressed anger

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमैक्स सिटी में 40 घंटे से नहीं बिजली, परेशान लोगों ने जताया रोष

Fri, 14 Apr 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
No electricity in Omaxe City for 40 hours, troubled people expressed anger
बहादुरगढ़। सेक्टर-14 स्थित ओमैक्स सिटी में करीब 40 घंटे से बिजली की सप्लाई नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओमैक्स सिटी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से दी गई बिजली आपूर्ति हाईटेंशन तारों में खराबी आने की वजह से बंद है। निगम की बिजली न मिलने से लोग जेनरेटर का महंगा पावर बैकअप खरीदने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिजली की वजह से पानी नहीं मिल रहा और गर्मी में आमजन का बुरा हाल हो गया है। ओमैक्स की आरडब्ल्यूए के प्रधान दिनेश मलिक, संदीप कादियान, जगमाल कादियान, आरएस महलान, विकास राठी आदि ने बताया कि ओमैक्स सिटी की मेंटेनेंस कंपनी की ओर से सिटी के लोगों के लोगों को बार-बार बिजली की सप्लाई को लेकर परेशान किया जा रहा है। पहले बिजली बिल की अदायगी न करने से यहां की बिजली सप्लाई काट दी गई थी तो अब हाईटेंशन तार में खराबी होने की वजह से बिजली सप्लाई लोगों को नहीं मिल रही है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed