फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No breakers where needed, incomplete standards where breakers are needed

Jhajjar-Bahadurgarh News: जहां जरूरत वहां ब्रेकर नहीं, जहां ब्रेकर वहां मानक अधूरे

Thu, 21 Nov 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
No breakers where needed, incomplete standards where breakers are needed
20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद
झज्जर। कोहरे के मौसम में शहर की सड़कों पर कहीं ब्रेकर तो कहीं ब्रेकर न होना समस्या बन रहा है। जहां जरूरत है वहां ब्रेकरों का अभाव है। जहां पर ब्रेकर बनाए गए हैं, वह मानकों के विरुद्ध हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतें आ रहीं है। कहीं खड़े तो कहीं बेहद ऊंचे ब्रेकर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में मुख्य सड़कों पर अस्पताल और स्कूल भी स्थित है। यहां लोगों को ब्रेकरों की जरूरत महसूस होती है। ब्रेकर न होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में समस्या आती है। सड़कों पर ब्रेकर नहीं बने होने कारण वाहन चालक अपने वाहनों को तेज गति में चलाते हैं, जिस कारण पैदल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, ब्रेकरों पर सफेद पट्टी भी होनी चाहिए जो ब्रेकरों से गायब है।
विज्ञापन

वहीं, शहर के मिनी बाईपास पर कई मुख्य स्थान है, जहां पर ब्रेकरों की आवश्यकता है। वहां पर भी ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। कई स्थानों पर पहले ब्रेकर बने हुए थे, जिनकों सड़क बनाने के दौरान हटा दिया गया था और अभी तक नहीं बनाए हैं। कई स्थानों पर ब्रेकर टूटे हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में त्रिमूर्ति चौक पर दो ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन वह खड़े ब्रेकर बनाए गए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है और अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे हादसा होने का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां होने चाहिए ब्रेकर
शहर में भगत सिंह चौक, महर्षि दयानंद स्टेडियम, नागरिक अस्पताल, कोसली मोड़, छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, कुलदीप चौक, महाराजा अग्रेसन चौक, बेरी गेट, लघु सचिवालय व अन्य कई मुख्य स्थानों पर ब्रेकरों की आवश्यकता है। यहां पर या तो ब्रेकर नहीं है। अगर है तो वे टूटे हुए हैं।


शहर में जिन स्थानों पर ब्रेकरों की आवश्यकता है, वहां पर ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। जिन स्थानों पर ब्रेकरों की आवश्यकता नहीं है, वहां पर ब्रेकर नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य स्थानों पर ब्रेकर बनाने चाहिए।
प्रदीप दीवान, स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत


कोहरे का मौसम जारी है। शहर में पहले अधिकतर स्थानों पर ब्रेकर बने हुए थे, जो अब नजर नहीं आते। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों को सामना ना करना पड़े।

बबलू, दुकानदार

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

20jjrp13- झज्जर। त्रिमूर्ति चौक पर बनाया गया ब्रेकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed