फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nitesh won gold and Saavan won bronze in National Wrestling Championships

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल कुश्ती में नितेश ने स्वर्ण और सावन ने कांस्य जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Nitesh won gold and Saavan won bronze in National Wrestling Championships
-फोटो 84 : नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पदक विजेता पहलवानों का स्वागत करते हुए कोच और अन्य। स्र - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

तमिलनाडु के सालेम में आयोजित अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में नितेश दलाल ने स्वर्ण और सावन दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित की गई। विजेता पहलवानों का हिंद केसरी सोनू अखाड़े में पहुंचने पर शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया।
अर्जुन अवार्डी पहलवान और कोच धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि नितेश दलाल ने फ्री स्टाइल के 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण और सावन दलाल ने 52 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया है। पदक जीतकर लौटे पहलवानों का अखाड़े के साथी पहलवानों के साथ कुश्ती प्रंशसकों और अभिभावकों ने फूलमाला के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अर्जुन अवार्डी पहलवान और कोच ओमबीर, हिन्द केसरी पहलवान सोनू, कुश्ती कोच सुधीर दलाल, सेठी पहलवान, मुकेश कोच, रिंकू कोच, अनुराग कोच, सरूप पहलवान, संजय रोहद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed