फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM workers demonstrated by wearing black bandsNHM workers demonstrated by wearing black bands

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 06:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
NHM workers demonstrated by wearing black bandsNHM workers demonstrated by wearing black bands
24jjrp04 झज्जर के नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन  करते हुए एनएचएम
झज्जर। एनएचएम कर्मचारी संघ की अगुवाई में जिले के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपने आंदोलन की शुरुआत कर दी। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से लगभग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। इसे लेकर आगे आने वाले दिनों में प्रदेश के कर्मचारियों के साथ जिला झज्जर 25 से 27 जून तक एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 28 को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। एक से छह जुलाई तक अपनी जिले के कर्मचारी अपनी-अपने संस्थाओं में गेट मीटिंग के माध्यम से विरोध जताना व 7 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास ( कैंप ऑफिस, करनाल) का घेराव करेंगे। यदि फिर भी मांगों की कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी संघ 20 जून को सैकड़ों की संख्या में एनएचएम कर्मचारी मुख्यालय पर मिशन निदेशन से वार्ता हेतु गए थे। मिशन निदेशक की अनुपस्थिति में निदेशक प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed