फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM employees, protest, 65 suspend, Jhajjar, Hisar

71 में से 65 एनएचएम कर्मचारियों पर गाज, किए बर्खास्त

Thu, 03 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
NHM employees, protest, 65 suspend, Jhajjar, Hisar
एनएचएम कर्मी - फोटो : bureau
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के नौवें दिन स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए 65 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में 38 एंबुलेंस चालक और 27 ईएमटी शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल एनएचएम कर्मचारियों में शामिल एंबुलेंस चालकों से मनुहार करने के बावजूद उनके काम पर न लौटने से लड़खड़ाई एंबुलेंस व्यवस्था से परेशान स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रबंधन ने नए चालकों की भर्ती के लिए चालकों पर गाज गिराकर अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं खासतौर पर ग्रामीण आंचल में पीएचसी और सीएचसी केंद्रों में बुरी तरह से प्रभावित हो रही सेवाओं को जल्द हड़ताल तुड़वाकर सुचारुकिया जा सके या फिर हड़ताली कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनकी जगह नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर में चालकों और ईएमटी कर्मचारियों की बात की जाए तो एनएचएम के तहत कुल 71 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 65 को बर्खास्त कर दिया गया है। उधर, हड़ताल के नौंवे दिन एनएचएम कर्मचारियों ने पूर्व की भांति बुधवार को भी शहर के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


उनके धरने में जहां सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत कर उनका समर्थन किया, वहीं उनके धरने पर बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा भी उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे। नरेश शर्मा ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया और कहा कि सरकार को चाहिए कि उनकी सभी मांगें पूरी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed