{"_id":"67500d63a1c860682d0a6b30","slug":"new-jogging-and-cycle-track-will-be-built-in-the-city-with-rs-162-crores-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111441-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 1.62 करोड़ से शहर में बनेगा नया जॉगिंग और साइकिल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 1.62 करोड़ से शहर में बनेगा नया जॉगिंग और साइकिल ट्रैक
Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित एचएसवीपी कार्यालय। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर में जल्द ही लोगों को घूमने के लिए जॉगिंग और साइकिल चलाने के लिए नया ट्रैक मिलेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ट्रैक निर्माण को लेकर टेंडर लगाया गया है। यह टेंडर अगले सप्ताह खोला जाएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर अलॉट होते ही ट्रैक का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह ट्रैक सेक्टर-37 के सामने एचएसवीपी की जमीन पर बनाया जाएगा। ट्रैक निर्माण पर 1 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर के सेक्टर-37 के सामने सेक्टर-13 की ग्रीन बेल्ट के पास ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। बहादुरगढ़ में फिलहाल एक भी साइकिल ट्रैक नहीं है। साइकिल ट्रैक का निर्माण होने से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का दावा है कि दो महीने में इस ट्रैक का निर्माण हो जाएगा।
डेढ़ किलोमीटर लंबे होंगे जॉगिंग और साइकिल ट्रैक
एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि साइकिल और जॉगिंग ट्रैक की लंबाई डेढ़ किलोमीटर से अधिक है। दोनों ट्रैक बनाने के लिए एचएसवीपी की ओर से टेंडर लगाया गया है। ट्रैक निर्माण के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी भी बनाई जाएगी। ताकि लोग साइकिल चलाते समय किसी दुर्घटना का शिकार न हो। खाली पड़ी अन्य जमीन पर सेक्टर की एक पॉकेट भी बनाई जाएगी। जिसे निलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। लोग यहां प्लाॅट खरीदकर साइकिल और जॉगिंग ट्रैक का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक बनने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-37 के सामने बनाए जाने वाले साइकिल और जॉगिंग ट्रैक के लिए टेंडर लगाए गए हैं। अगले सप्ताह में टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर अलॉट होते ही ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह ट्रैक लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा।
-पवन कुमार, एक्सईएन, एचएसवीपी बहादुरगढ़।