{"_id":"646e6cc07217144c0d0b7ce4","slug":"never-open-a-link-from-an-unknown-mail-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-117-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात मेल से आए लिंक को भूलकर भी न खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात मेल से आए लिंक को भूलकर भी न खोले
Thu, 25 May 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बराही रोड पर स्थित त्रिवेणी मेमोरियल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी अरविंद दहिया ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों, यातायात नियमों की पालना तथा किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।
एसपी झज्जर डॉ. अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों तथा आम लोगों को नशा के दुष्प्रभाव व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीएसपी अरविंद दहिया ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ के सदस्यों को किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर न करें। किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करने, लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करनी चाहिए।
ओएलएक्स पर कुछ भी सामान खरीदने या बेचने की सूरत में रुपये प्राप्त करने या देने वाले लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करने, किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जागरूक किया। अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिसीव न किया जाए। व्हाट्सएप या ईमेल पर अज्ञात नंबर से आए संदिग्ध किसी भी लिंक को ओपन ना किया जाए। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने के साथ-साथ यातायात नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया। इस मौके पर ब्रह्मकुमारियां, स्कूल प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ सहित सड़क सुरक्षा सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार तथा यातायात समन्वयक सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।