{"_id":"681673c7ac934cc76104409a","slug":"neet-ug-today-1968-will-appear-for-the-exam-at-6-centers-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121366-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट-यूजी आज, 6 केंद्रों पर 1968 देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट-यूजी आज, 6 केंद्रों पर 1968 देंगे परीक्षा
Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रविवार को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बार बहादुरगढ़ में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। झज्जर शहर व आसपास के गांवों में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी के साथ बैठक करके नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बीकानेर चौक), राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर चौक, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, झज्जर, केंद्रीय विद्यालय बहादुरगढ़ रोड, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय किलोई पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यहां पर 1968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल बहादुरगढ़ के निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां अव्यवस्था के चलते बच्चों व अभिभावकों को परेशानी हुई थी। बाद में परिणाम आने पर बहादुरगढ़ के एक ही सेंटर के कई बच्चे देश में टॉपर आए थे, लेकिन विवाद बढ़ने के चलते दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार बहादुरगढ़ में परीक्षा केंद्र न बनाकर चार केंद्र झजर शहर और दो केंद्र नजदीक के गांवों में बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आस-पास सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नीट एग्जाम दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के 12 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती भी की गई है।