{"_id":"3cdca12677ccaec03af5e89bd9893298","slug":"neeru-won-the-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्य पदक जीत कर आयी गांव की लाडली को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्य पदक जीत कर आयी गांव की लाडली को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के गांधी नगर में हाल ही में आयोजित हुई नेशनल कबड्डी
विज्ञापन
स्पर्धा में अंडर-16 में बिरधाना गांव की लाडली नीरू दहिया ने अपनी टीम को
कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
गांव की इस होनहार लाडली को गांव बिरधाना के नवनिर्वाचित सरपंच देेवेंद्र सिंह उर्फ मिंडरी ने अपनी निजी कोष से 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी गांव की लाडली को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याय बिरधाना के स्टॉफ सदस्यों ने भी गांव की इस होनहार बेटी व स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा नीरू दहिया को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व भी गांव बिरधाना की कई लाडलियों ने नेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गांव का नाम रोशन किया है। जिनमें निधि पुत्री ज्ञान सिंह, मनीषा पुत्री मुकेश, काजल पुत्री रामेश्वर, सुनैना पुत्री जयबीर, पूजा पुत्री मुकेश, अंतिम पुत्री जयबीर, मोहिनी पुत्री जयबीर शामिल हैं।
सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच देवेंद्र सिंह, हवा सिंह, नरेंद्र सिंह, धूप सिंह, होशियार नंबरदार, नौरंग, जिले सिंह, जय सिंह, बलजीत, बिजेंद्र सिंह, रामकिशन, रणबीर, रामकुमार, उमेद सिंह, रघुबीर, ईश्वर, दलजीत, विक्रम सिंह, दलबीर, सेवानंद, राजेंद्र दहिया व सुरेश दहिया आदि मौजूद रहे।