फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neeraj Sharma from Bahadurgarh becomes a Class-1 Powerlifting Referee.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के नीरज शर्मा बने पावरलिफ्टिंग के क्लास वन रेफरी

Wed, 01 Jul 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Sharma from Bahadurgarh becomes a Class-1 Powerlifting Referee.
-फोटो 57 : नीरज शर्मा को सम्मानित करते खेलप्रेमी। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी निवासी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी और कोच नीरज शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नीरज शर्मा ने कर्नाटक के मिर्जापुर में आयोजित पावर लिफ्टिंग खेलों की क्लास वन रेफरी क्लिनिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्लास वन रेफरी का दर्जा हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद अब वह देश और विदेश में आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

नीरज शर्मा वर्तमान में वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर तुगलकाबाद (दिल्ली) में कार्यरत हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अनुभवी कोच भी हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


खेल जीवन में भी नीरज शर्मा ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वह पावर लिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और एशियन प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। नीरज शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता डॉ. अनीता शर्मा और पिता विश्व प्रकाश शर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अविनाश गर्ग, नरेश गहलौत, सूरज राणा, संदीप गहलोत, कुलदीप, शोभित, सुनीता, रवि, आशु, मनोज दलाल, सोनू सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed