फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   National Song, the soul of the freedom struggle: Rajesh June

स्वतंत्रता संग्राम का प्राण-नाद राष्ट्रीय गीत : राजेश जून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
National Song, the soul of the freedom struggle: Rajesh June
-फोटो 56 : विधायक राजेश जून को पुष्पगुच्छ भेंट करते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग
बहादुरगढ़। वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आईडीटीआर में 7 से 14 नवंबर तक होने वाले उपमण्डल स्तरीय स्मरणोत्सव का शुभारंभ हुआ। समारोह देशभक्ति की भावना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना के स्वर से गूंज उठा। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेश जून का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाती विविध प्रस्तुतियां दी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज से शुरू किया गया वर्षभर चलने वाला वन्दे मातरम स्मरणोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना को नई दिशा देगा। वंदे मातरम केवल गीत नहीं, यह स्वतंत्रता संग्राम का प्राण-नाद है। कार्यक्रम में एसडीएम नसीब कुमार, एसीपी प्रदीप खत्री, चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, संजय सैनी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed