{"_id":"c96605aa0fcf9d2dc666b389fe8b4921","slug":"national-cancer-institute-occasion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स 2 परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स 2 परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन आज
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के भूमि पूजन समारोह के साक्षी हजारों लोग बनेंगे। धनखड़ एम्स 2 में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
32 एकड़ क्षेत्र में 2035 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान के भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा एम्स, नई दिल्ली के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहरलाल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
समारोह को लेकर कृषि मंत्री धनखड़ ने उपायुक्त अनीता यादव के साथ एम्स परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के साथ-साथ निर्माण एजेंसी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष श्रीपद नाइक, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह,बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक सहित क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि 27 माह की अवधि में 710 बिस्तरों की संख्या वाला राष्ट्रीय कैंसर संस्थान भारत का सबसे बड़ा संस्थान होगा। इस संस्थान के निर्माण से जहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा वहीं रोजगारपरक अवसर भी क्षेत्र के युवाओं के लिए सृजित होंगे।
प्रशासनिक व एम्स स्तर पर समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और समारोह में आने वाले लोग भूमि पूजन के साक्षात रूप से साक्षी बनेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को निर्देश दिए कि सड़क पर वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो पाए इसके लिए पर्याप्त ढंग से पाकिरं्ग व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उपायुक्त अनीता यादव ने बैठक में कृषि मंत्री को बताया कि प्रशासनिक स्तर पर भूमि पूजन समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है और इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोगों के आगमन से लेकर समारोह सलि पर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत बहादुरगढ़ के सैक्टर छह में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन होगा। इससे पूर्व कृषि मंत्री व उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ भूमि पूजन समारोह स्थल का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ अमरदीप जैन, एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, आरटीए सचिव प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।