फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   national athletic championship, 5 players, Jhajahr/Bahadurgarh

एक ही कॉलोनी के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 01 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 national athletic championship, 5 players, Jhajahr/Bahadurgarh
Players - फोटो : Bureau
अभी हाल ही में राजस्थान के अलवर शहर में हुई नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में यहां के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शहर की एक ही कॉलोनी के 5 युवा खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। इन खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

अलवर में 26 से 27 जून तक युवरानी एथलेटिक नेशनल ओपन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में छाए रहे। यहां की शक्ति नगर कालोनी के पांच युवा खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन के बूते पदक जीते। 20 से 30 आयु वर्ग में ललित ने हैमर-थ्रो में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। इसी आयु वर्ग में नरेश ने जैवलिन थ्रो में रजत और ट्रिपल जंप व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। 10 से 20 आयु वर्ग में कमल ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक व शार्टपुट में रजत पदक इलाके के लिए जीता। कमल इससे पहले भी स्टेट लेवल पर दो पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


इसी आयु वर्ग में विपिन ने डिस्कस थ्रो और ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीते, जबकि करण ने शार्टपुट में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कॉलोनी वासियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों ने पदक विजेताओं को बधाई दी व उनका जोरदार अभिनंदन किया। वहीं, खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय परिजनों, कोच व साथी खिलाड़ियों के सहयोग को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य रहेगा। फिलहाल वे हरिद्वार में अगले महीने होने वाली नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed