फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NAI team reached the house of Moosewala murder accused Kuldeep

Jhajjar-Bahadurgarh News: मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी कुलदीप के घर पहुंची एनएआई की टीम

Fri, 12 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
NAI team reached the house of Moosewala murder accused Kuldeep
11jjrp11  बेरी में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी कुलदीप के घर पहुंची एनएआई की टीम।स्त्रोत 
बेरी (झज्जर)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने रेड की। टीम सबसे पहले बेरी थाने पहुंची और उसके बाद कुलदीप के घर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। छापे के वक्त घर में कुलदीप की मां, भाई व भाभी मौजूद थे।
विज्ञापन


एनआई की टीम ने कुलदीप के घर पर करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। करीब एक घंटे की पूछताछ में टीम ने कई जानकारियां जुटाई। पूछा घर पर कौन आता-जाता है? परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। करीब एक घंटे का सर्च अभियान चलाने के बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम में करीब 5 लोग शामिल थे और अल सुबह ही टीम बेरी में कुलदीप के घर पहुंच गई थी। बता दें वर्ष 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों में बेरी का कुलदीप भी शामिल था। कुलदीप फिलहाल पंजाब की फिरोजपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed