{"_id":"618eaa3cb6e9f6467e4a6aab","slug":"murder-by-bridging-the-head-of-a-woman-in-chhotu-ram-nagar-bahadurgarh-news-rtk6296627195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में मदद करना पड़ा महंगा: लॉकडाउन में युवक का उठाया खर्चा, उसी ने कर दी महिला की ईंट मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में मदद करना पड़ा महंगा: लॉकडाउन में युवक का उठाया खर्चा, उसी ने कर दी महिला की ईंट मारकर हत्या
Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
सार
बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और यूपी के परिवार ने लॉकडाउन में काम छूटने पर उसकी मदद की थी। परिवार ने युवका का खर्चा उठाया था। उसी युवक ने मदद का सिला महिला की जान लेकर दिया है। आरोपी भी भागने के चक्कर में छत से गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
लॉकडाउन में काम छूटने पर साथ के कमरे में रहने वाले बिहार के एक युवक की मदद करना यूपी के एक परिवार को महंगा पड़ गया। परिवार के मुखिया द्वारा दोस्त को अलग खाना बनाने व खर्चा अलग से करने की बात कहने पर वह कहासुनी करने लगा। शुक्रवार को उसने परिवार की महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह भागने लगा तो छत से गिर गया। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले की तहसील कुबेरपुर के गांव नगलावाल चंद नुनिहाई निवासी नवनीत सिंह पिछले दो साल से छोटूराम नगर में एक किराए के मकान में अपने परिवार समेत रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी: जनजागरण अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त, हुड्डा खेमे के नेताओं को नहीं मिली जगह
विज्ञापन
परिवार दो साल से रह रहा था किराए पर
इसी मकान में बिहार का निरंजन भी किराएदार के तौर पर रहता है। नवनीत के अनुसार लॉकडाउन में जब निरंजन का काम छूट गया तो वह उसके साथ ही रहता था और दोस्ती के नाते उसका खर्चा वही उठा रहा था। जब निरंजन काम पर जाने लगा तो उसने उसे अपना खाना अलग बनाने और अपना खर्चा खुद उठाने की बात कही। इस पर वह उनसे कहासुनी करने लगा। इस बाबत कई बार कहासुनी होती रही। नवनीत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे वह ऑटो लेकर काम पर चला गया। पीछे से निरंजन ने उसकी पत्नी रिचा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दो बच्चों की मां थी मृतका
नवनीत ने बताया कि करीब 9 बजे उसके पास फोन आया कि रिचा को निरंजन ने चोटें मारी हैं और वह स्वयं भी भागते समय छत से गिर गया। घायल रिचा को पड़ोसी सोनू इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूत्रों ने बताया कि छत से गिरकर घायल हुए आरोपी निरंजन को आसपास के लोगों ने काबू कर लिया। अब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक तहकीकात की। निरंजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। रिचा बेटी वंशिका और बेटे एंजल की मां थी।
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
पोस्टमार्टम करवाकर रिचा पांडेय का शव उसके पति को सौंप दिया गया है। आरोपी निरंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर अशोक, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़