फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mundaheda-Dhakla via Kondravali, Chandaul road will be built for 65 lakhs

Jhajjar-Bahadurgarh News: 65 लाख में बनेगी मुंडाहेडा-ढाकला वाया कोंद्रावाली, चांदौल सड़क

Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mundaheda-Dhakla via Kondravali, Chandaul road will be built for 65 lakhs
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा से ढाकला वाया कोंद्रावाली, चांदौल सड़क का पुनर्निर्माण सोमवार को शुरू हो गया है। पार्षद संजय मुंडाहेडा व सरपंच सतबीर ने प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर विधिवत रूप से नारियल फोड़कर सड़क के पुर्निनिर्माण का कार्य शुभारंभ किया। यह सड़क 65 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मुंडाहेडा से चांदौल तक जाने वाली सड़क साढ़े चार किलोमीटर लंबी तथा साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से मुंडाहेडा, ढाकला, कोंद्रावाली, चांदौल के लोगों को तो फायदा मिलेगा ही। इसके साथ ही कुलाना व लौहारी स्थित कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। यह सड़क 10 वर्ष पहले बनी थी और 2017 तक के लिए थी। अब सड़क के खस्ताहाल होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही यह सड़क बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का भी आभार जताया है। पार्षद संजय मुंडाहेडा ने बताया कि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के सहयोग से ही इस सड़क का निर्माण हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed