फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Most wanted prince of Meerut caught by STF

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मेरठ का मोस्ट वांटेड शहजाद

Sat, 25 Feb 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Most wanted prince of Meerut caught by STF
-फोटो 7 : मेरठ का मोस्टवांटेड शहजाद एसटीएफ की गिरफ्त में।
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ के बहुचर्चित जुबैर अंसारी हत्याकांड के आरोपी शहजाद उर्फ छज्जू को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी शहजाद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोस्ट वांटेड व 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। उस पर गन्नौर व रोहतक में भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उप-पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एसटीएफ बहादुरगढ़ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने मेरठ यूपी के मोस्ट वांटेड सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव बेगा निवासी शहजाद उर्फ छज्जू पुत्र शमशाद अली को शुक्रवार को गन्नौर इलाके से धर-दबोचा।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में दिया था वारदात को अंजाम : 28 अगस्त 2021 को मेरठ के रहने वाले जुबैर अंसारी को करीम नगर इलाके में उसके घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के संदर्भ में जुबैर अंसारी के भाई गुफरान अहमद की शिकायत पर मेरठ के मेडिकल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। इसमें हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव बेगा निवासी शहजाद उर्फ छज्जू पुत्र शमशाद अली समेत मेरठ वासी हाजी जब्बार, नदीम, फतेहयाब व सलीम पर हत्या की साजिश रचकर कुछ अन्य बदमाशों से उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि देहरादून की एक प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उपरोक्त पांचों ने साजिशन उसके भाई की हत्या करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, इस खूनी वारदात के बाद से ही आरोपी अंडर ग्राउंड हो गए थे और गिरफ्तारी न होने के चलते शहजाद उर्फ छज्जू को मेरठ पुलिस ने मोस्ट वांटेड घोषित करके 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। एसटीएफ बहादुरगढ़ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम को एक सूचना मिली थी, जिस पर तेजी से कार्य करते हुए उनकी टीम ने गन्नौर इलाके से शहजाद को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed