फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More damage to wheat crop due to rain and hailstorm

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को अधिक नुकसान

Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
More damage to wheat crop due to rain and hailstorm

विज्ञापन
बहादुरगढ़। इन दिनों हो रही बारिश और ओलावृष्टि से बहादुरगढ़-बादली में सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है, क्योंकि फसल पककर तैयार है। हालांकि किसान लगातार अपने खेतों से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
सरसों और जौ की फसल बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुछ ही इलाकों में लगाई गई है। कुल मिलाकर 35 हजार 870 एकड़ में खड़़ी गेहूं की फसल को 0 से 100 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। वहीं 6 हजार 191 एकड़ में सरसों की फसल में नुकसान है। इसके अलावा जौ 593 एकड़ क्षेत्र में खड़ी जौ की फसल में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 69 गांवों में गेहूं की फसल बोई गई है। जबकि कुछ गांवों में सरसों और जौ की फसल उगाई गई है। अब उनमें बारिश और ओलावृष्टि के बाद नुकसान हुआ है। इनमें गेहूं की 100 प्रतिशत फसल 185 एकड़ में खराब हो गई है। जबकि सरसों की 525 एकड़ फसल में शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है। वहीं 85 एकड़ क्षेत्र में लगाई गई जौ की फसल नष्ट हुई है। खेतों में जमा बारिश के पानी को निकालने के लिए किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगाई गई है। वहीं तीन हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी है। खराब हुई फसलों से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। कुलासी गांव के किसान सतबीर सिंह, राज किशोर, दयानंद का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द खराब फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। अन्यथा किसानों को भारी नुकसान होगा।

किस फसल में कितना नुकसान
नुकसान प्रतिशत में गेहूं सरसों
जौ
0 से 25 प्रतिशत 16305
2267
114
26 से 50 प्रतिशत 14070
1903
210
51 से 75 प्रतिशत 5310
1496
184
76 से 100 प्रतिशत 185 525 85

नुकसान एकड़ में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed