फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More applications than seats in most colleges

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकांश कॉलेजों में सीट से अधिक आवेदन

Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
More applications than seats in most colleges
बहादुरगढ़। कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 25 जून थी लेकिन अधिकांश कालेजों में कुछ कोर्स में सीटों से काफी कम आवेदन आए हैं। कुछेक कालेज में बीए, बीकाम व बीसीए आदि कोर्स में ही सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में दिल्ली के कालेजों में दाखिले की दौड़ में लगे प्रदेश के विद्यार्थियों को भी अब विकल्प मिल गया है। अगर उनका एडमिशन दिल्ली के कालेजों में नहीं हुआ तो वे 30 जून तक अपने यहां के कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। राजकीय कालेज के नोडल आफिसर कमल कुमार रंगा ने बताया कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, वो अब 30 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद तीन जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन भी साथ-साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed