{"_id":"58dc08ac4f1c1b44776407a8","slug":"mom-gave-poison-to-her-son-then-also-take-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बेटे को मौत की नींद सुला खुद खाया जहर, दोनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने बेटे को मौत की नींद सुला खुद खाया जहर, दोनों की मौत
amarujala/Bahadurgadh
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव अच्छेज में दिमागी रूप से परेशान रहने वाली महिला ने अपने सात माह के मासूम बेटे को जहर खिलाया और फिर बाद में स्वयं भी इसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाने का प्रयास किया। हादसे के बाद जब घर पर महिला का पति पहुंचा तो दोनों की हालत गंभीर देखते हुए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मां व बेटे को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झज्जर के गांव सेहलंगा की शर्मिला का गांव अच्छेज के परमजीत के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद शर्मिला को करीब सात माह पूर्व एक बेटे का भी जन्म हुआ था। शर्मिला अपने पति और बच्चें के साथ खुशी से रह रहे थे। मंगलवार देर शाम जब घर पर कोई नहीं था तो उसने घर में ही रखे एक जहरीले पदार्थ को पहले तो अपने सात माह के मासूम लक्ष्य को पिला दिया और बाद में उसी जहरीले पदार्थ का स्वयं भी सेवन कर लिया।
मां ने पुलिस को दिए ब्यान-दिमागी रूप से परेशान थी बेटी
सूचना मिलने के बाद पहुंची शर्मिला की मां लक्ष्मीदेवी ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि शर्मिला काफी समय से दिमागी रूप से परेशान थी और बाद में परिजनों की तरफ से कोई पुलिस कार्रवाही न करने की बात कही गई।
विज्ञापन
गांव अच्छेज में एक महिला ने मासूम को मौत की नींद सुला खुद जहर खाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया। पुलिस ने मासूम लक्ष्य व उसकी मां शर्मिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला इत्तेफाकिया बताया है।
-रामअवतार, चौकी इंचार्ज, छुछकवास