फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Moi Hooda's girls won the 50 kg weight category kabaddi competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोई हुड्डा की छोरियों ने जीती 50 किलोग्राम भारवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Moi Hooda's girls won the 50 kg weight category kabaddi competition.
फोटो 46- सोनीपत के गांव मोई हुड्डा में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते शीतला माता स्पोर
गोहाना। गांव मोई हुड्डा में शीतला माता स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से छठी लीग नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लड़कों की 45 और लड़कियों की 25 टीमों ने भाग लेकर अपना दम दिखाया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सोनू लाठ रहे। इसमें संरक्षक आनंद प्रसाद हुड्डा, उप संरक्षक डॉ. जगदीप हुड्डा उर्फ कालू, चेयरमैन प्रदीप खरब और प्राचार्य विनोद भाटी का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के लिए 50 और 45 किलोग्राम भारवर्ग जबकि लड़कों के लिए 60 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले हुए। लड़कियों के वर्ग में 50 किलोग्राम भारवर्ग का मुकाबला मोई हुड्डा की टीम ने जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली। दूसरे स्थान पर गांव लाठ और तीसरे स्थान पर गांव सिलाना की टीम रही। लड़कियों के वर्ग में 45 किलोग्राम भारवर्ग का मुकाबला लाढौत की टीम ने जीता।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर गांव मोई हुड्डा और तीसरे स्थान पर गांव अटायल की टीम रही। लड़कों के वर्ग में 60 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में गांव मोई हुड्डा की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान गांव जौली और तीसरा स्थान गांव लाढौत की टीम ने हासिल किया। विजेताओं को शीलक हुड्डा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा, कृष्ण हुड्डा, जगदीप हुड्डा और कोच अमित हुड्डा ने आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed