{"_id":"6112cb458ebc3e6eb746155e","slug":"missioin-admision-jhajjar-bahadurgarh-news-online-portal-will-open-tomorrow-for-admission-in-colleges-jhjhar-news-rtk6205891195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के लिए कल खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले के लिए कल खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने अगले सेशन में कॉलेजों में दाखिले के लिए तैयारी कर ली है। अब शुक्रवार को कॉलेजों में ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जिले में इस बार सीबीएसई व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में करीब 21 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि जिले में 12 सरकारी व छह निजी व सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में करीब सात हजार सीटें विभिन्न कोर्सों के लिए हैं।
नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि यूजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी दाखिले ऑनलाइन ही होंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। उनको उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट डीएचईएडमिशन.निक.इन पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 12 अगस्त से 20 अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों की जांच ऑनलाइन ही होगी। यदि किसी विद्यार्थी का कोई दस्तावेज गलत पाया गया या उसमें कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेज दिया जाएगा और उसे 48 घंटे के अंदर वह दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- पहली मेरिट लिस्ट 25 को आएगी
पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी होगी। एक सितंबर से यूजी के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद भी अगर कॉलेजों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए एक सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस कैटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें।
विज्ञापन
कई कोर्सों में सीटें पूरी भर जाती हैं। लेकिन कुछ कोर्सों में बार बार पोर्टल खुलने के बाद भी विद्यार्थी कम रुची दिखाते हैं।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।