फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Missing child's clue, jhajjar news

लापता बालक का सुराग नहीं

Wed, 05 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 05 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
लापता बालक का सुराग नहीं
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की कबीर बस्ती से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ एक बालक अभी तक अपने घर नहीं लौट पाया है। परिजन उसे हर जगह तलाश चुके हैं, मगर उसका सुराग नहीं लग पाया है। अब परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चे को तलाशने की गुहार लगाई है।

बीती 2 अप्रैल को कबीर बस्ती निवासी शिवजीत का 12 वर्षीय बेटा आकाश घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए। उसकी तलाश शुरू की गई। आस पड़ोस व हर संभव स्थानों पर तलाश जा चुका है, पर कुछ पता नहीं चल पा रहा। अब हार थक कर परिजनों ने स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी है। बालक की मां ऊषा की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तमाम चौकी-थानों में सूचना दे दी गई है। बच्चे को ढूंढने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed