फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Miscreants robbed a woman in a car of a bag full of cash by posing as CIA staff.

संशोधित : सीआईए स्टाफ बताकर कार सवार महिला से 8 लाख रुपये से भरा बैग लूटा, एक गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a woman in a car of a bag full of cash by posing as CIA staff.
फोटो-85: पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। रोहतक से लौट रही सोनीपत के गांव फरमाणा की सुमित्रा से खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले बदमाशों ने 8 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाना आसौदा में एफआईआर दर्ज करवाई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जौंधी के पंकज को गिरफ्तार किया व उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया था। सोनीपत की सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे तरुण, भतीजे सुधीर तथा परिचित सुनील के साथ रोहतक आई हुई थी। उनके साथ एक परिचित मोक्ष भी वाहन में सवार था।
विज्ञापन

सुमित्रा के अनुसार उन्होंने फरमाणा और रोहतक से नकदी एकत्र की थी। रोहद (सांपला) टोल टैक्स पार करने के बाद उनकी गाड़ी सड़क किनारे रुकी थी। इसी दौरान सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों ने किसी बहाने से उन्हें बुलाया तभी पीछे से एक सफेद महिंद्रा कार आकर रुकी जिसमें तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन युवकों ने अपने आपको हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताया और जांच के नाम पर उनके साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी की। महिला का आरोप है कि इसी दौरान सुधीर के हाथ में मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया गया जिसमें करीब 8 लाख रुपये थे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकती है। आसौदा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा तथा आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।


थाना असौदा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में शामिल एक आरोपी जौंधी निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद किया गया है।
- प्रदीप नैन, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed