{"_id":"57fbeace4f1c1b112628e431","slug":"minister-op-dhankharh-in-patauda-village-hearing-problems-of-villagers-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों पर आम जन भी रखें निगरानी : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों पर आम जन भी रखें निगरानी : धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार में मंत्री अथवा अन्य जनप्रतिनिधि विकास के हर काम पर सीधी नजर नहीं रख सकते। ऐसे में हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखेगा तो विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी।
गांवों में सरकार की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के अवलोकन के लिए गांवों में बाकायदा निगरानी समितियों का गठन भी किया जाए। यह आह्वान राज्य सरकार में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पाटौदा गांव में किया। वे सोमवार को गांव के देवी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पाटौदा गांव को कृषि मंत्री ने गोद लिया हुआ है। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी समस्याओं के समाधान के लिए दिए। इस मौके पर उपायुक्त आरसी बिढ़ाण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांवों में विकास के लिए जारी की गई राशि का ब्योरा रखते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि गांव में विकास के काफी कार्य हो चुके हैं और अनेक विकास कार्य अभी प्रक्रिया में हैं। उन्होंने विकास कार्यों में बरती जा रही सामग्री पर ग्रामीणों का फीडबैक लेते हुए अधिकारियों की नसीहत दी कि विकास पर खर्च की जाने वाली राशि के लिए अच्छे ठेकेदारों को काम दिए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा कि वे अपने गांव में इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य में अच्छी निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं।
आह्वान : म्हारा गांव जगमग गांव से जुड़े पाटौदा
कृषि मंत्री ने कहा कि बतौर कृषि एवं ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री उनकी इच्छा है कि प्रदेश के हरेक गांव में विकास हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी इस बात के पक्षधर हैं कि काम की बड़ाई होनी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा किसान और किसानी की बेहतरी के लिए भी राज्य सरकार की ओर से अनेक प्रभावशाली कदम उठाए गए हैं। बिजली संबंधी एक प्रश्न पर कृषि मंत्री ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि भरपूर बिजली मिले। उन्होंने कहा इसके लिए यह भी जरूरी है कि उपयोग की जाने वाली बिजली का भुगतान समयबद्ध हो।
उन्होंने कहा कि 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए सरकार की ओर से म्हारा गांव जगमग गांव योजना शुरू की गई है। उन्होंने पाटौदा गांव में भी आह्वान किया कि पाटौदा सहित फीडर के अंतर्गत आने वाले अन्य गांव भी इस योजना से जुड़े। उन्होंने गांव के लिए जारी की गई राशि के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकता सर्वसम्मति से तय करने की बात कही।
इस अवसर पर एडीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एसडीएम प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ विशाल कुमार, डीएसपी राजीव, डीआईपीआरओ नीरज कुमार, बीडीपीओ आशीष मान और जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह सहित अनेक जिलाधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री
ग्रामीणों ने कृषि मंत्री के समक्ष गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं की कमी के साथ स्टाफ की कमी की बात रखी। ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि वे स्वयं स्कूल का निरीक्षण करें तो अच्छा है। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कार्यक्रम के उपरांत स्कूल का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल प्राचार्य से स्कूल में उपलब्ध स्टाफ सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। धनखड़ ने मौके पर ही डीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द ही स्कूल का कायाकल्प किया जाए।