{"_id":"57e564174f1c1b3376a82132","slug":"minister-dhankar-s-house-aap-workers-protest-protest-for-cow-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनखड़ के घर के बाहर ‘आप’ ने खूंटा गाड़ बांधी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनखड़ के घर के बाहर ‘आप’ ने खूंटा गाड़ बांधी गाय
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता
- फोटो : bureau
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को गाय के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के निवास स्थान के बाहर पहुंचे और खूंटा गाड़कर गाय को बांध दिया। खास बात यह रही कि ‘आप’ के इन प्रदर्शनकारियों को न तो भाजपाइयों ने और न ही पुलिस ने मंत्री आवास पर जाने से रोका। उलटे भाजपाइयों ने मंत्री आवास के बाहर जब ‘आप’ कार्यकर्ता गाय के साथ पहुंचे तो वहां गाय का स्वागत किया और पूजा कर चारा खिलाया। इस दौरान मंत्री महोदय अपने आवास में नहीं थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाय की आरती उतारने और उसे चारा खिलाने के बाद केले का प्रसाद ‘आप’ कार्यकर्ताओं को भी वितरित किया।
गाय के साथ इस प्रदर्शन को करने से पूर्व ‘आप’ कार्यकर्ता अपने पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और बाद में शहर भर में प्रदर्शन करते हुए मंत्री आवास पर पहुंचे। यहां ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भाजपा शासन में प्रदेश के अंदर गाय की दुर्दशा होने की बात कही और कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश की सड़कों पर गाय भटक रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गायों की हालत सुधारने के लिए काम कर रही गोशाला को भी संवर्धन नहीं मिल रहा है।
उधर, ‘आप’ के इस कार्यक्रम पर तंज कसते हुए भाजपाइयों ने कहा कि यह यह पार्टी नहीं, बल्कि खूंटा गाड़ पार्टी है, यह बात दिल्ली में इनके चरित्र से साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन्होंने जो दिल्ली में किया, वह अब यह प्रदेश में करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा यहां नहीं होने देंगे। भाजपा के ही अनूप अहलावत ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ ने खूंटे गाड़ रखे हैं, उसकी सजा वहां की जनता को भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के निवास स्थान की ओर जाने वाली सड़क पर बेरिकेट्स लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। डीएसपी, सीटीएम भी मौके पर थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को किसी ने नहीं रोका, प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मंत्री के निवास पर पहुंचे और वहां खूंटा गाड़कर नारेबाजी की।