फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Meter boxes on poles are broken, fear of accident

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंभों पर लगे मीटर बॉक्स टूटे, हादसे का डर

Tue, 10 Dec 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Meter boxes on poles are broken, fear of accident
-फोटो 52 : मेन बाजार स्थित बांबे वाली गली के नजदीक खंभे पर लगे बिजली मीटर नीचे लटके और बॉक्स टू
बहादुरगढ़। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और बाजारों में खंभों पर लगे बिजली मीटरों के बॉक्स टूटने से हादसे की आशंका बनी हुई है। मुख्य बाजार में दिनभर लोगों का आवागमन होता है। इसी तरह कॉलोनियों में बच्चों का खेलना-कूदना होता रहता है। शहरवासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों से बिजली मीटरों के टूटे बॉक्सों को ठीक कराने और खंभे पर ऊंचा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बांबे वाली गली निवासी मनोज कुमार, अनिल अग्रवाल, संजय कुमार, राकेश, प्रदीप, नीरज व प्रवीण ने बताया कि उनके यहां पर बिजली खंभों पर लगे मीटर के बॉक्स टूट चुके हैं। बिजली मीटर लटके हुए हैं। तार भी काफी नीचे हैं। यह जमीन से महज दो से ढाई मीटर ऊपर है। ऐसे में यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है। मुख्य बाजार में लोगों का आवागमन कहीं ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में इन तारों से छूने पर करंट लगने का डर बना रहता है। गलियों में भी यही हाल है। कॉलोनियों में बच्चे गली में आसपास खेलते रहते हैं। बारिश के दिनों में इन मीटरों से चिंगारियां उठती रहती हैं। समय रहते यदि इन मीटरों पर दोबारा से बॉक्स नहीं लगाए गए तो कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन मीटरों के ऊपर न तो बॉक्स लगाए जा रहे हैं और न ही मीटरों को हटाकर ऊंचाई पर लगाया जा रहा है।

ऐसा कोई एक-दो स्थानों पर नहीं है बल्कि नई बस्ती, लालचंद कॉलोनी, काठमंडी, मेन बाजार, कबाड़ी मार्केट समेत अन्य कई स्थानों पर है। जहां पर मीटर खंभों पर काफी नीचे लटके हुए हैं। इन्हें ठीक किया जाना चाहिए। ताकि कोई भी इनकी चपेट में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed