{"_id":"68000c05a7c058ee9b056b89","slug":"met-the-minister-to-complete-the-construction-of-the-incomplete-drain-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114182-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अधूरे नाले का निर्माण पूरा करवाने को लेकर मंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अधूरे नाले का निर्माण पूरा करवाने को लेकर मंत्री से की मुलाकात
Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : मंत्री श्याम सिंह राणा से सेक्टर-9 में रुके नाला निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने क
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में अधूरे पड़े नाले का निर्माण जल्द पूरा करवाने को लेकर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने बुधवार को झज्जर में ग्रीवेंस कमेटी चेयरमैन व प्रदेश सरकार में मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की।
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने बताया कि दो विभागों की खींचतान से नाले का काम रुका हुआ है। इस मामले में कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी नें सेक्टर-9, सैनीपुरा रोड पर बन रहे नाले के रुके कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की। सैनी ने मंत्री को बताया कि इस नाले का निर्माण एचएसवीपी विभाग की जमीन पर उनकी सहमति पर नगर परिषद की ओर से बनवाया जा रहा है, लेकिन दोनों विभागों के आपसी तालमेल की कमी के कारण जनहित का यह कार्य रुका हुआ है। यह नाला दयानंद नगर, सैनीपुरा, सेक्टर-9 एरिया की जीवन रेखा है क्योंकि बरसाती पानी की निकासी इसी नाले से होनी है यदि यह नाला समय रहते नहीं बना तो उक्त कॉलोनियों में गंदे पानी की भरमार होगी। नाले को रुकवाने में जिस भी विभाग की खामी हो, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सैनी ने मंत्री से वार्ड के लोगों की तरफ से आग्रह किया कि इस नाले का निर्माण बरसात के मौसम से पहले करवाया जाए ताकि जनता परेशान ना हो। मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द नाले का काम शुरू करवाया जाएगा। संवाद