फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Message of world peace through Harinam Sankirtan

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरिनाम संकीर्तन से विश्व शांति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Message of world peace through Harinam Sankirtan
-फोटो 59 : संकीर्तन में नृत्य करते श्रद्धालु। स्रोत इस्कॉन
बहादुरगढ़। इस्कॉन बहादुरगढ़ की ओर से हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के नाम का संकीर्तन किया और विश्व शांति व वैश्विक सद्भावना का संदेश दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य और सामूहिक जाप किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हरिनाम का उच्चारण करते हुए शांति और प्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आत्मजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए व्यक्ति अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाता है। इस्कॉन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व शांति की आवश्यकता पहले से अधिक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़कर समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed