{"_id":"6492097b692351aaed0812d6","slug":"mercury-will-rise-from-today-weather-will-change-from-june-25-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-662-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से बढ़ेगा पारा, 25 जून से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से बढ़ेगा पारा, 25 जून से बदलेगा मौसम
Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार को क्षेत्र का तापमान तो 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिली। इन दिनों लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से तापमान फिर बढऩे लगेगा, लेकिन 25 जून के बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान घट जाएगा। लोगों को भी गर्मी से राहत महसूस होगी। मंगलवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भले ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रदूषण पूरी तरह साफ हो गया है। एक्यूआई 79 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से तापमान बढऩा शुरू होगा। जबकि 25 जून से मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार को सुबह के समय मौसम कुछ बदला हुआ रहा। जैसे-जैसे घड़ी की सूईयां आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे सूर्यदेव आसमान में चमकते गए। दोपहर तक तेज धूप हो गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान केवल 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। सोमवार को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद लोगों को चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ी।