{"_id":"58768ccf4f1c1b1729baaad8","slug":"mercury-rolled-people-suffering-from-chills-and-shivering-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, ठिठुरन और कंपकंपी से लोग बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, ठिठुरन और कंपकंपी से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का दौर बुधवार को भी जारी रहा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। पारा आए दिन नीचे की तरफ खिसक रहा है। बुधवार को पारा सुबह के समय 2.5 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक ठंड के तेवर नरम नहीं होंगे। वहीं अभिभावकों को ठंड मेें छोटे बच्चों के बीमार होने की चिंता भी लगातार सता रही है। वहीं चिकित्सकों ने बच्चों को ठंड मेें बच्चों की विशेष तौर पर देखरेख करने की सलाह दी है।
बुधवार को सुबह के समय पारा काफी नीचे रहा, लेकिन जैसे-जैसे सूर्य देव ने दर्शन दिए, वैसे-वैसे ठंड कम होती रही, लेकिन दोपहर के समय चली तेज हवाओं के सामने धूप बेअसर साबित हुई। कड़ाके की इस ठंड ने लोगों को जमा दिया है। सुबह के समय नौकरी पेशा पर जाने वाले लोगों के लिए तो परेशानी कहीं अधिक है। इस समय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बाजारों में सुबह से शाम तक लोगों को अलाव जलाकर सर्दी दूर करते हुए देखा जा सकता है। वहीं नन्हें बच्चों के लिए समस्या कहीं ज्यादा है। अभिभावकों को चिंता है कि कहीं छोटे बच्चे इस ठंड की चपेट में आकर बीमार न पड़ जाए। उधर चिकित्सकों ने लोगों से इस ठंड में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह भी दी है। फिजिशयन डॉ. एसके मलिक का कहना है कि यह मौसम वैसे तो सभी के लिए बेहद खतरनाक है लेकिन छोटे बच्चों का बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को गर्म पानी, कपड़ों से ढककर
रखना बहुत जरूरी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो यह ठंड आने वाले कई दिनों तक इसी तरह बनी रहेगी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जैसे-जैसे बर्फ पिघलनी शुरू होगी तो ठंड अपने तेवर और दिखाएगी।