फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury dropped by three degrees, relief from heat, chances of rain on 18th

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ग सिधार चुके 763 लोगों पर 17 करोड़ 83 लाख बकाया

Sat, 17 Jun 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by three degrees, relief from heat, chances of rain on 18th
झज्जर। दी झज्जर जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास समिति झज्जर लैंड मोरगेज बैंक का जिले में कुल 1391 किसानों पर 39 करोड़ 85 लाख रुपये बकाया है। इनमें से 763 लोगों पर 17 करोड़ 83 लाख रुपये का ऋण बकाया है। 628 जीवित उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ 98 रुपये बकाया हैं। बैंक मर चुके ऋण लेने वाले किसानों को ब्याज में शत प्रतिशत और बाकी को 50 फीसदी ब्याज माफी की छूट देगा। 800 किसानों को नोटिस जारी कर बकाया जमा कराने को कहा है। यह छूट 30 जून तक रहेगी। खास बात ये है कि यदि ये लोग ऋणी योजना में शामिल नहीं होते हैं तो बैंक में बंधक रखी इनकी जमीन मुक्त नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में 628 जीवित उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ 98 रुपये बकाया हैं, जबकि स्वर्गसिधार चुके 763 लोगों पर 17 करोड़ 83 लाख रुपये का कर्ज बकाया है। बैंक की तरफ से कुल 1391 लोगों में से करीब 800 लोगों को नोटिस जारी कर योजना के तहत एकमुश्त राशि जमा कराने का आग्रह किया गया है। हालांकि लोग इस योजना का लाभ उठाकर ऋण अदायगी कर रहे हैं। 12 जून तक इस योजना का लाभ 95 स्वर्ग सिधार चुके लोगों के परिवारों ने लाभ उठाया है। योजना के तहत तीन करोड़ 48 लाख रुपये जमा कराते हुए 2 करोड़ 16 लाख रुपये का लाभ उठाया है। जबकि करीब 50 जीवित उपभोक्ताओं ने 1.97 करोड़ रुपये की राशि जमा कराते हुए करीब 62 लाख रुपये का लाभ लिया है। फिलहाल करीब 500 लोगों को झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों को नाेटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्याज लगकर 13 करोड़ से 39 करोड़ पहुंची ऋण राशि
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह यादव का कहना है कि झज्जर जिले में 1391 लोगों पर करीब 13 करोड़ 29 लाख रुपये मूल ऋण है। समय पर किस्त न भरने के कारण ब्याज व जुर्माना लग कर यह राशि 39.81 करोड़ पहुंच गई है। इसमें करीब 26 करोड़ 52 लाख रुपये ब्याज व जुर्माना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मुश्त राशि जमा कराने पर जुर्नाना भी होगा माफ
मातनहेल शाखा प्रबंधक सज्जन सिंह ने बताया कि अगर कोई भी ऋणी योजना का लाभ उठाता है तो उसकी मूल राशि पर लगाया गया जुर्माना भी माफ किया जाएगा। इतना ही नहीं नियमित किस्त भरने वालों को भी योजना में शामिल किया जा रहा है। नियमित तौर पर किस्त भरने वाले लोगों को भी ब्याज पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed