{"_id":"87f8acd2d5f935db1157623b0a931801","slug":"meeting-of-jaat-s-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण मुद्दे पर जाटों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण मुद्दे पर जाटों की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण मुद्दे पर सोमवार को दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न खापों के प्रधान, प्रतिनिधियों व अन्य ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें 23 दिसंबर में जींद में होने वाली जाट आरक्षण महारैली में यहां से शिरकत करने को लेकर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता दलाल खाप 84 के प्रधान सेवानिवृत्त एसडीओ भूप सिंह दलाल ने की।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि 17 दिसंबर को रोहतक के नांदल भवन में रोहतक, सोनीपत व झज्जर जिले की खापों तपों के प्रधानों व समुदाय के लोगों की एक विशेष बैठक होगी। जिसमें 23 दिसंबर की जींद में होने वाली महारैली को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि घटती पैदावार और बढ़ती लागत की वजह से जाट वर्ग आज दयनीय हालत में है। वहीं देहात में शिक्षा का स्तर निम्न होने के कारण देहात के बच्चे शहरी बच्चों के मुकाबले पिछड़ गए हैं, इसलिए उनके समक्ष बेरोजगारी भी मुंह बाए खड़ी है।
यही कारण है कि आज जाट समाज के लिए आरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। बैठक में दुल्हेड़ा बारह प्रधान उमेद सिंह देसवाल, राठी-रूहिल खाप प्रधाल तसवीर सिंह राठी, बिरहोड बारह प्रधान सुमेर सिंह, अहलावत खाप के प्रतिनिधि दलीप सिंह , दहिया खाप के सचिव रामफल दहिया, महम चौबीसी के प्रतिनिधि चांदराम राठी, जाखड़ खाप के प्रतिनिधि मेहर सिंह जाखड़, छोटूराम धर्मशाला प्रधान मास्टर सज्जन सिंह दलाल, बुल्लड पहलवान, धर्मपाल खत्री, चंद्र सिंह, महाबीर सिंह, बलबीर जून, रमेश, दिलबाग, नारायण सिंह डागर, धर्म सिंह डागर सहित अनेक मौजूद रहे।