फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Meeting held between Delhi Police and farmers to maintain goodwill

सद्भावना बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच हुई मीटिंग

Wed, 24 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting held between Delhi Police and farmers to maintain goodwill
दिल्ली पुलिस के साथ चाय पर चर्चा करते किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
टीकरी बॉर्डर पर माहौल को शांति व सद्भावनापूर्ण बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक के पीछे पुलिस का असल उद्देश्य 26 और 29 नवंबर को बार्डर पर भीड़ जुटने की संभावनाओं के संबंध में स्थिति को समझना था।
विज्ञापन

किसानों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ वार्तालाप बॉर्डर पर दिल्ली नगर निगम के टोल टैक्स प्लाजा के पास हुआ। दिल्ली पुलिस की तरफ से एसीपी नांगलोई महेंद्र सिंह मीणा व एसएचओ थाना मुंडका गुलशन कुमार हाजिर रहे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के प्रधान बूटा सिंह बुर्जगिल ने किया। बीकेयू राजेवाल के प्रधान परगट सिंह, कुल हिंद किसान सभा के गुरप्रीत सिंह, बीकेयू लखोंवाल के प्रधान दर्शन सिंह जटाना, बीकेयू डकोंदा के नेता बलदेव सिंह भाई रूपा, प्रधान कीर्ति किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

परगट सिंह ने बताया कि यह एक सद्भावना बैठक थी। किसानों और प्रशासन की सहमति से खोले गए पांच फुट चौड़े रास्ते को लेकर भी बातचीत हुई। पुलिस अधिकारियों ने इस पर संतोष व्यक्त किया कि रास्ता खोलने से पैदल चलने वाले उन हजारों श्रमिकों को आने-जाने में सुविधा हो गई जो बहादुरगढ़ की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। एंबुलेंस को भी रास्ता मिल गया है और हजारों दुपहिया चालकों को भी अब आने जाने में तंग नहीं होना पड़ रहा। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस 26 और 29 नवंबर को टीकरी बार्डर पर किसानों की भीड़ जुटने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क हो गई है। किसानों के साथ बातचीत भी उसी रणनीति का हिस्सा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed