फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Masked miscreants looted millions of jewelery from the goldsmith shop

नकाबपोश बदमाशों ने स्वर्णकार की दुकान से लूटे लाखों के जेवरात

Tue, 08 Dec 2020 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted millions of jewelery from the goldsmith shop
झज्जर। मातनहेल गांव में सोमवार को दोपहर बाद एक बाइक सवार तीन नकाबपोश दिन-दहाड़े हथियारों के बल पर एक स्वर्णकार की दुकान से लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए हैं। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस थाना प्रबंधक सुरेश हुड्डा, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार और मातनहेल चौकी प्रभारी रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस लूट की घटना के विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है। घटना में हथियार बंद लुटेरे करीब 12 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तीन नकाबपोश युवक दोपहर मातनहेल के मेन बाजार हरिओम पुत्र नानड़ सुनार की दुकान पर पहुंचे और पिस्तौल की नोक पर दुकानदार के यहां से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। दुकानदार हरिओम ने पुलिस को दी गई शिकायत में करीब 12 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवरात लूटे जाने की बात कही है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। उसका कहना है कि वर्ष 2013 के दौरान भी उक्त दुकान में लूट की घटना हो चुकी है। उस समय एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। 7 साल बाद एक बार फिर से हुई लूट की घटना हुई है।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनकी संख्या 3 बताई जाती है और मुंह को ढके थे। इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रबंधक सुरेश हुड्डा, मातनहेल चौकी प्रभारी रणवीर सिंह और एक टीम उनके नेतृत्व सहित तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed