फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman died by hanging herself

विवाहिता ने लगाया फंदा लगाकर दी जान

Sat, 20 Feb 2021 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman died by hanging herself
झज्जर। शहर के माता गेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के परिजनों के बयान पर सुसराल पक्ष के चार लोगों को खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को माता गेट निवासी बबीता पत्नी विश्व पुत्र भूप सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता की उम्र 28 साल है। बबीता के मायके वालों ने पति समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। इससे तंग आकर बबीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पति विश्व कुमार, उसके ससुर भूप सिंह, सास व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed