{"_id":"58768cf74f1c1bc156ba873b","slug":"married-at-the-trap-in-matter-dubldn-rocker-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा-दूबलधन में विवाहिता फंदे पर झूली, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा-दूबलधन में विवाहिता फंदे पर झूली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा दूबलधन में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता दो बच्चों की मां थी। इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। मृतका के भाई गांव रानीला निवासी हरीश पुत्र ओमप्रकाश की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका सरला को उसकी शादी के बाद से ही तंग करते थे। हरीश के अनुसार उसकी बहन की शादी करीब 11 साल पूर्व गांव माजरा दूबलधन के राजपाल के साथ हुई थी। शादी के 6 माह बाद से ही उसे उसके ससुराल वाले तंग करने लगे थे। हरीश ने बताया कि उन्हें बुधवार की अल सुबह ही फोन पर सूचना दी गई कि सरला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद जब वह गांव माजरा दूबलधन पहुंचे तो सरला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी के फंदे से उतार कर फर्श पर लिटा रखा था।
वर्जन
मृतक विवाहिता के भाई हरीश की शिकायत पर पति राजपाल, सास भरपाई, ससुर चंद्रराम, जेठ बिजेंद्र व सुखबीर के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में विवाहिता का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में कोई गिरफ्तारी अमल में नही लाई गई है।
- प्रमिला, एएसआई, बेरी थाना।
विज्ञापन
वर्जन
मृतक विवाहिता के भाई हरीश की शिकायत पर पति राजपाल, सास भरपाई, ससुर चंद्रराम, जेठ बिजेंद्र व सुखबीर के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में विवाहिता का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में कोई गिरफ्तारी अमल में नही लाई गई है।
विज्ञापन
- प्रमिला, एएसआई, बेरी थाना।