फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   marpeet dhba honur

शाम को ढाबा संचालक को पीटा, रात में घर पर की फायरिंग

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
marpeet dhba honur
शहर के पटेल नगर में एक ढाबे पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में होटल संचालक घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि झगड़े के बाद घायल के हमलावरों ने उसके घर पर जान से मारने की मंशा से फायरिंग की, जो दरवाजे पर लगी। थाना सेक्टर-6 और सेक्टर-9 चौकी पुलिस इन दोनों मामलों में अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है। घायल युवक की पत्नी ने झगड़े में चोटें मारने वाले युवक व उसके साथियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। शास्त्रीनगर में घर में हुई वारदात की जांच सेक्टर-9 पुलिस और पटेलनगर में ढाबे में हुए झगड़े के मामले की जांच सेक्टर-6 पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी संगीता ने बताया कि उसके पति कुलदीप की पटेल नगर में चिकन शाप है। सोमवार देर रात कुलदीप से उनकी कॉलोनी के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसमें उसे काफी चोटें आई। झगड़ा होने और पति के चोटिल होने का पता चला तो परिजन कुलदीप को अस्पताल में ले गए। संगीता का आरोप है कि इसी झगड़े की रंजिश को लेकर मारपीट करने वाला युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मंगलवार की अल सुबह उनके घर पहुंचा। घर का गेट खुलवाने के लिए घंटी बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक युवक को पहचान लिया जिसके हाथ में हथियार था। संगीता के अनुसार उक्त युवक ने जालीदार गेट के अंदर से हाथ डालकर पिस्तौल से मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। दोनों गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई। गोली लकड़ी के दरवाजे में जाकर लगी। संगीता ने बताया कि उसने शोर मचाया तो गोली की आवाज सुनकर उनके ससुर का छोटा भाई बाहर आया। इसपर फायर करने वाला युवक व उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर मौके से भाग गए। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घर आकर गोली चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed