फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   marathan in jhajjar

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैराथन में भागीदार बनेगा झज्जर

Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
marathan in jhajjar
marathan in jhajjar - फोटो : Jhjhar
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार 12 जनवरी को रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन मैराथन में झज्जर जिले की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने जिलावासियों को युवा शक्ति को दिए जाने वाले सार्थक संदेश के लिए मैराथन में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि मैराथन का शुभारंभ पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच के फलस्वरूप प्रदेशवासियों को राष्ट्रहित के प्रति प्रेरित करने के लिए जहां प्रदेश भर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है वहीं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की युवा शक्ति से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग की अहम भागीदारी है और सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ओर ले जाने में सरकार पथ प्रदर्शक की भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन मैराथन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के तालमेल से होगा कार्यक्रम
पुलिस विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए अनुशासनात्मक तरीके से रविवार की सुबह 7 बजे मैराथन का आयोजन होगा। साथ ही सुबह 10:30 बजे शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रेवाड़ी से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवा शक्ति से सीधा संवाद कायम करेंगे। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए यूथ आइकॉन के रूप में विख्यात रेसलर एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बजरंग पूनिया भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ग्रुप में होगी मैराथन
रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन के बारे में उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस लाइन झज्जर से सुबह 7 बजे 3, 5 व 10 किलोमीटर की मैराथन शुरू होगी। पुलिस लाइन से मैराथन झज्जर रोड नेशनल हाईवे बाईपास से होते हुए बादली रोड, कैनाल मोड़ संपर्क मार्ग से होते हुए बहादुरगढ़ रोड कालेज के पास से वापस पुलिस लाइन पहुंचेगी। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार से भी परेशानी न हो इसके लिए पूरा रूट चार्ट रास्ते में प्रदर्शित किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि मैराथन उपरांत दूसरे चरण में कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री युवा शक्ति से सीधा संवाद कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed