फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   manish murder, one accused arrest, bhadurgarh

मनीष हत्या कांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
manish  murder, one accused arrest, bhadurgarh
पुलिस, मर्डर, क्राइम, पनकी पावर हाउस, कानपुर - फोटो : self
 पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

आसौदा टोडराण निवासी मनीष (23) की 17 मार्च को गांव के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह दिल्ली में नौकरी पर जाने के लिए स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने आया था। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इस मामले में अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मिट्ठन उर्फ मिट्ठू निवासी दुलारपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी रणबीर सिंह के मुताबिक, मिट्ठन को बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया गया है।

वह हमलावरों में शामिल था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मिट्ठन, आसौदा के निवासी सचिन व सुमित एक बाइक पर थे और एक अन्य बाइक पर टीकरी कलां का निवासी पवन सवार था। पवन ने ही इन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रंजिश में की थी हत्या
मनीष एमसीडी में कार्यरत था। दो महीने पहले ही उसकी अपने पिता की जगह नौकरी लगी थी। वारदात पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिया गया था। गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई हत्या के एक मामले में मनीष के परिवार के सदस्य रोहित और मोहित जेल में बंद है। इसी रंजिश के चलते सुरेश पक्ष के लोगों पर रोहित के चचेरे भाई मनीष की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed