फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manish, Karthik and Sahil won the race

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ में मनीष, कार्तिक और साहिल ने बाजी मारी

Mon, 26 Feb 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Manish, Karthik and Sahil won the race
कालियावास में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ी व आयोजक।संवाद
साल्हावास। नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन पर ब्लॉक मातनहेल के गांव कालियावास में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में कालियावास की दोनों टीम बराबर रही। खो-खो में बीआर स्पोर्ट्स की टीम पुरुष तथा महिला दोनों में विजेता रही। दौड में मनीष, कार्तिक तथा साहिल ने बाजी मारी। रस्साकशी में बिरोहड़ की लड़कियों की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक बूरा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इनमें लगभग 30 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पार्षद शिवकुमार खोरडा रहे। उन्होंने कहा कि खेलों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान करना, युवाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, उत्साह और प्रति समृद्धि भावना को बढ़ावा देना रहा। खेलों में मुख्य रूप से कबड्डी, रेस, खो–खो, रस्साकसी तथा फुटबॉल के खेल शामिल थे। इ इसमें मुख्य भूमिका शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से राहुल कुमार, हरीश कुमार, अमित बूरा की रही। विजेता खिलाड़ियों तथा टीमों का आकर्षक इनाम देकर हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर पार्षद शिवकुमार खोरड़ा जिला पार्षद, सरपंच जितेंद्र बूरा, बीएलओ मनजीत कौर , खो-खो के जिला सचिव सत्येंद्र शर्मा, नवीन कुमार खो-खो कोच, कृष्ण कुमार कबड्डी कोच, मनदीप कोच, रणधीर पूर्व सरपंच, बनवारी बूरा, रामकिशन नंबरदार, बिरेंद्र पूर्व सरपंच, राकेश, ईश्वर पहलवान, सतवीर, धर्म सिंह,विजय सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed