फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mandothi village bahadurgarh, jhajhar/Bahadurgarh

जोहड़ में डूबने से युवा पहलवान की मौत

Sun, 31 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
mandothi village bahadurgarh, jhajhar/Bahadurgarh
crime - फोटो : Bureau

कुश्ती का अभ्यास करने के बाद नहाने के लिए जोहड़ में उतरे एक युवा पहलवान की डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद उसके शव को निकाला जा सका। गोताखोरों के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने रोहतक-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

गांव मांडोठी का निवासी हर्ष बहादुरगढ़ में स्थित रामा भारती स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के अलावा वह एक प्रतिभाशाली पहलवान था। गांव के ही एक अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करता था। रोजाना की भांति शनिवार की सुबह भी वह अखाड़े में अभ्यास करने गया। प्रैक्टिस करने के बाद वह साथी पहलवानों के साथ नहाने के लिए गांव में स्थित जोहड़ पर गया। इस दौरान वह जोहड़ में डूबने लगा। साथी पहलवानों ने उसे बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन वह डूबता चला गया। इसके बाद गांव के काफी युवाओं ने जोहड़ में उतरकर उसे तलाशा, मगर हर्ष नहीं मिला। यह सूचना गांव में फैली तो पुलिस और प्रशासन से भी मदद मांगी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस तो आ गई, मगर गोताखोरों को साथ नहीं लाई। केवल युवा ही अपने स्तर पर हर्ष को ढूढने में लग रहे। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने आसौदा मोड़ के पास रोहतक-दिल्ली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर जाम लगा दिया। इस घटना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। डीएसपी धीरज कुमार और सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंची, जिन्हें ग्रामीणों ने खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बाद निकला शव
गोताखोर टीम काफी देरी से आई। गोताखोरों और युवाओं ने मशक्कत से हर्ष के शव को ढूंढा। चार घंटे के बाद उसके शव को जोहड़ से बाहर निकाला जा सका। शव मिलने और पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने से काफी देर में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। मांडोठी चौकी प्रभारी योमेश कुमार ने बताया कि बरसात होने के कारण ही गोताखोरों को आने में देरी हो गई, जबकि ग्रामीणों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही हर्ष के शव का दाह-संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed