फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   man jumnp in river safe to police

पुलिस से छिपने के लिए झील में कूदा, ठंड लगी तो निकला बाहर, आग जला कर लोगों ने बचाया

Tue, 19 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 19 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
man jumnp in river safe to police

विज्ञापन
 गांव रेढूवास में एक संदिग्ध युवक और पुलिस के बीच घंटों लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जाल में फंसा संदिग्ध पुलिस से बचने के लिए भिंडावास झील में कूद गया। पुलिस भी झील किनारे खड़ी होकर संदिग्ध के बाहर निकलने का इंतजार करने लगी। इतने में क ाफी ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए।



 करीब दो घंटे बीत जाने के बाद युवक ठंड से कांपता हुआ बाहर निकला, जो ठंड के कारण अकड़ गया था और बुरी तरह से कांप रहा था। आनन-फानन में पुलिस और ग्रामीणों ने अलाव जलाकर उसकी जान बचाई और गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल ऐसे किसी भी युवक की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। हालांकि ग्रामीणों की ओर से मौके पर जो फोटो लिए गए, उनमें पुलिस का एक अधिकारी कार्रवाई करते दिखाई दे रहा है, जबकि ग्रामीण संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक को घेरे खड़े हैं। क्षेत्र में पूरा दिन इस घटना की चर्चा रही। वहीं पुलिस मामले को एक दूसरे थाने का बता कर मुंह फेरती रही। ग्रामीणों का दावा है कि युवक के पास राजस्थान के नंबर की चोरी की कार और दो रिवाल्वर बरामद हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहजानपुर गांव के पास राजस्थान के नंबर की स्विफ्ट कार को रुकवाया। पुलिस ने इसमें सवार युवक से गाड़ी के कागजात मांगे और कार की तलाशी लेने लगी। इसी बीच युवक कार को छोड़ कर पैदल ही भाग निकला। पुलिस भी उसके पीछे लग गई। इस बीच वह युवक गांव कंनाह गांव के पास बने पीर के पास पुलिस से छिपने के लिए भिंडावास झील में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच संदिग्ध हालत में युवक के झीलेेे में कूदने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक भी इस दौरान झील में छिपा रहा। करीब दो घंटे तक वह झील के ठंडे पानी में रहा। इस बीच कुछ ग्रामीण व पुलिस कर्मी युवक को तलाशने के लिए झील में कूद गए। युवक उनसे बचता रहा। कंपकंपी चढ़ी तो वह अपने आप ही बाहर निकल आया। भागने की कोशिश की, लेकिन झील को चारों ओर से घेरे खड़े ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।

अलाव जलाकर बचाई जान
ठंड से युवक की हालत बिगड़ गई थी। उसे बचाने के लिए उसके गीले कपड़ों को उतारकर दूसरे कपड़े दिए गए और आग जलाकर उसे ठंड से बचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर कार्रवाई की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने पूछताछ में अपने को गांव चढ़वाना का निवासी बताया। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

कार चोरी की, पिस्तौल भी मिली
पुलिस की इस पूरी कार्रवाई के मौके के गवाह रहे ग्रामीणों की मानें तो युवक ने पुलिस को बताया कि कार चोरी की थी। कार से एक पिस्तौल भी मिली है। तलाशी में युवक की जेब से भी पिस्तौल बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस युवक की गिरफ्तारी व हथियार बरामद होने की बात से फिलहाल पल्ला झाड़ रही है, लेकिन ग्रामीणों की ओर से मौके के जो फोटो दिए गए हैं, उसमें पूरी कार्रवाई स्पष्ट नजर आ रही हे।



बोली पुलिस-दूसरे थाने से पूछो
युवक की संदिग्ध हालत में गिरफ्तारी और कार व पिस्तौल बरामद होने की जानकारी के बाद पुलिस से मामला पूछा गया तो, कहीं से पुष्टि नहीं हुई। साल्हावास पुलिस चौकी के आईओ अभय राठी ने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरी थाना से पता करो। बेरी थाने के प्रभारी दयाचंद से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला सीआईए का हो सकता है। बाद में सीआईए प्रभारी ललित से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने भी पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed