फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies after being hit by train

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ। ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। मोहित लाइनपार के शास्त्री नगर का रहने वाला था। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसका शव एचएनजी गेट के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू किए। बुधवार को शव की शिनाख्त हुई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए दस्तावेजी कार्रवाई शुरू की। लाइन क्रास करते वक्त किसी गाड़ी की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के बयान पर इस संबंध में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed