{"_id":"6343b95a062cbd58682c71e1","slug":"man-died-in-accident-at-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar Accident: गुरुग्राम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्राले से टकराई, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar Accident: गुरुग्राम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्राले से टकराई, एक युवक की मौत
Mon, 10 Oct 2022 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:49 AM IST
सार
गांव एमपी माजरा निवासी कुलदीप, गगन, पायल, प्रिया, मंजू, वेदो, सत्या, प्रदीप, रोहित गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। जब दर्शन करके वे बोलेरो में वापस अपने गांव लौट रहे थे तो गांव के नजदीक उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
जहाजगढ़-झज्जर मार्ग पर कनौंदा माइनर के पास सड़क पर खड़े ट्राले से श्रद्धालुओं की बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रथामिक उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीजीआई एमएस रोहतक रेफर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव एमपी माजरा निवासी कुलदीप, गगन, पायल, प्रिया, मंजू, वेदो, सत्या, प्रदीप, रोहित गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। जब दर्शन करके वे बोलेरो में वापस अपने गांव लौट रहे थे तो गांव के नजदीक उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि जहाजगढ़-झज्जर मार्ग पर ट्राले व बोलेरो की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में एमपी माजरा निवासी कुलदीप की मौत हो गई है। घायलों का इलाज पीजीआई एमएस रोहतक चल रहा है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया चल रही है।- जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।