फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Make concrete arrangements for uninterrupted power supply

Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए करें पुख्ता इंतजाम

Thu, 30 May 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Make concrete arrangements for uninterrupted power supply
झज्जर। जिला में अगले कुछ दिन तक तीव्र हिट वेव चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हीट वेव से निपटने के लिए जरूरी प्रबंधों को परखने के लिए डीसी शक्ति सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व, पंचायत विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला में बिजली-पानी सहित हीट वेव से बचाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी किसी भी क्षेत्र में आमजन के समक्ष बिजली व पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। डीसी ने बैठक में बिजली व पानी को लेकर जिले में स्थिति, निर्बाध सप्लाई में आ रही दिक्कतों व इसके निवारण के लिए किए जा रहे प्रबंधों की विस्तृत रिपोर्ट लेने उपरांत कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करें। लोगों को बिजली व पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास करें। इसके अलावा उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस बीच बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली की निर्बाध सप्लाई के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से ऐसे अत्यधिक लोड वाले फीडर की पहचान कर उसमें से कुछ लोड दूसरे फीडर पर ट्रांसफर किया जा रहा है। वहीं आमजन की शिकायतों के निवारण के लिए तुरंत प्रभाव से एक्शन भी लिया जा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें निर्माणाधीन स्थलों पर श्रमिकों के कार्य का शेड्यूल निर्धारित किया जाए। गर्मी के चलते सुबह व शाम के समय ही श्रमिकों से कार्य लिया जाए।
विज्ञापन


पशु-पक्षियों के लिए पानी की भी हो पर्याप्त व्यवस्था

डीसी ने जिले में पेयजल की आपूर्ति की भी गंभीरता से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जहां कहीं भी सप्लाई लाइन में मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां तुरंत करवाएं। कहीं भी पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल का इस्तेमाल कमर्शियल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल ना हो। उन्होंने स्पष्ट किया सप्लाई लाइन में अवैध कनेक्शन कर पानी की सप्लाई को बाधित करने वालो के खिलाफ भी कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव,एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, डीईओ राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed