फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahesh's family members said - investigation is not being done properly, our lives are also in danger

Jhajjar-Bahadurgarh News: महेश के परिजन बोले- सही नहीं हो रही जांच, हमारी जान को भी खतरा

Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahesh's family members said - investigation is not being done properly, our lives are also in danger
झज्जर। शहर के नीम वारी कॉलोनी निवासी सर्वेयर महेश की दिल्ली में 28 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। मृतक महेश के परिजनों का कहना है कि महेश ने कोई भी पैसे नहीं लिए थे और महेश पूरी ईमानदारी से अपनी नौकरी करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ठीक ढंग से जांच नहीं कर रही है। दो आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्हें शक है कि पुलिस उनको संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन

मृतक महेश के भाई मनीष ने भी कहा कि जो भी दोषी हैं, उसको सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि उसके बड़े भाई महेश की आत्मा को शांति मिल सके। उसने परिवार की जान को खतरा बताया है। शहर के नीम वाली कॉलोनी में महेश काफी दिनों से अपने परिवार के साथ रह रहा था। अनीश ने महेश की हत्या कर 29 अगस्त को दिल्ली के आरके पुरम स्थित अपने मकान में दफना दिया था। 30 सितंबर को फर्श को पक्का करवा कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अनीश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब शव को जमीन से निकाला था तो शव सड़-गल चुका था। इस मामले में मृतक महेश परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस दाे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि एक आरोपी की लोकेशन मिली थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed