फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahavir Gulia retired from politics

Jhajjar-Bahadurgarh News: महावीर गुलिया ने लिया राजनीति से संन्यास

Thu, 30 May 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Gulia retired from politics
बादली। हलके के वरिष्ठ नेता महावीर गुलिया ने राजनीति से संन्यास लेकर कांग्रेस और भाजपा में शामिल होने के सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। गुलिया लंबे समय से इनेलो और जजपा से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने बादली हलके से इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा है। गुलिया ने कहा कि अब वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

दो माह पहले जजपा को छोड़ने के बाद राजनीतिक गलियारों में गुलिया के कांग्रेस और भाजपा में जाने को लेकर जोरों से चर्चाएं हो रही थी। इसे लेकर राजनीति गर्म थी, लेकिन बुधवार को महावीर गुलिया ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर इन सब चर्चाओं पर विराम लगा दिया। महावीर गुलिया इनेलो पार्टी से 2019 में बादली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है। महावीर गुलिया ने इनेलो और जजपा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में रहते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष और हल्का अध्यक्ष के पद पर काम किया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के भी नजदीकी रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अपना आदर्श मानने वाले महावीर गुलिया का कहना है कि वह सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। 2007 में जमीन अधिग्रहण मामलों में गुलिया ने गुरुग्राम, हिसार और रोहतक जिले के किसानों की भी आवाज दमदार तरीके से उठाई थी। हल्के में महावीर गुलिया की छवि एक साफ और स्वच्छ राजनीतिक के तौर पर जानी जाती है जबकि किसान नेता के तौर पर महावीर गुलिया को याद किया जाता है। महावीर गुलिया ने अब सालासर मंदिर में परिवार के संग सामाजिक कार्यों को तवज्जो देने का संकल्प लिया है। इनेलो में कई अहम पदों की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed