फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahapanchayat in the case of marriage of a young man and a girl from two different communities

दो समुदायों के युवक-युवती की शादी का मामला: महापंचायत आज, दो दिन पहले हुई पंचायत में दिया था दो दिन का समय

Thu, 23 Feb 2023 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 12:44 AM IST
सार

प्रशासन की नजर गुरुवार को होने वाली पंचायत पर टिकी है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। लड़के के परिजनों से बातचीत भी की गई है।

विज्ञापन
Mahapanchayat in the case of marriage of a young man and a girl from two different communities
पंचायत में विचार रखते दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

दो अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती के शादी करने के मामले में अब नया मोड़ आया है। गत सोमवार को हुई पंचायत में लड़का पक्ष को दो दिन का समय दिया था लेकिन अब लड़का पक्ष की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर इस मामले में वीरवार को बुपनियां गांव में महापंचायत होगी।

विज्ञापन


गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि लड़के के परिजनों ने लड़का और लड़की से बात की है लेकिन सामाजिक लोगों की बात नहीं मानकर लड़के ने लड़की के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में अब पंचायत को अपना फैसला करना होगा जिसके लिए समाज के लोगों से बात की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर गांव के दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है और पहले हुई पंचायत में भी ग्रामीणों का गुस्सा लड़के के परिजनों पर देखने को मिला था। बता दें कि बुपनियां गांव के 22 वर्षीय लड़के ने जिले के एक अन्य गांव की 23 वर्षीय लड़की से कोर्ट मैरिज की है। जिसको लेकर दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रशासन की नजर गुरुवार को होने वाली पंचायत पर टिकी है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। लड़के के परिजनों से बातचीत भी की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस समाज के लोगों से बातचीत कर तालमेल बना रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed