फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Losses shown less in compensation portal: Samay Singh

क्षतिपूर्ति पोर्टल में नुकसान कम दर्शाया : समय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Losses shown less in compensation portal: Samay Singh
फोटो : 27बैठक के दौरान जानकारी देते किसान। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक बैठक किसान भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने की। इस अवसर पर प्रधान समय सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि क्षतिपूर्ति पोर्टल में नुकसान कम दर्शाया गया है।
विज्ञापन

बाजरा 1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है जबकि एमएसपी 2775 रुपये और भवंतर दर 575 रुपये है। समय सिंह ने यह भी बताया कि ई-पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण है लेकिन जब किसान ई-खरीद पोर्टल पर जाते हैं तो उनकी जानकारी नहीं दिखाई देती। 2023 की फसल का भावांतर भुगतान और 2024 में फसल बीमा का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार 72 घंटे में रिपोर्ट देने का आश्वासन देती है लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया। इस पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन दो दिन में समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। लक्ष्मी लिसाना को महिला उप प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लीलू शहबाजपुर और लखमी इब्राहिमपुर को सदस्यता प्रदान की गई। सत्यवान नरवाल ने रेवाड़ी टीम को आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश सदर टीम हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

इस मौके पर महिला जिला प्रधान मुनी, राजेंद्र कुमार गेरा, राजपाल, वीरेंद्र लंबरदार, सुरेंद्र, रतिराम, कुलदीप, वेद सुल्तानिया, रोशन लाल दरोगा, राजकुमार, प्रदीप डूंगरवास, शीशराम, श्याम सुंदर, ओपी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed